स्मार्ट क्लास में शिक्षण प्रतियोगिता के विजेता शिक्षकों का हुआ सम्मान

By:

On: Friday, December 31, 2021 3:26 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। जिला सूचना एवं विज्ञान कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा परिषदीय शिक्षकों के लिए आयोजित आईसीटी के माध्यम से शुक्रवार को स्मार्ट क्लास में शिक्षण प्रतियोगिता के 29 शिक्षकों को जिलाधिकारी टीके शिबू द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । प्रतियोगिता में 31 प्रविष्टियाँ प्रतियोगिता की कसौटी पर खरी उतरीं जिन्हें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सवर्ग में विभाजित कर विषय वार रैंक प्रदान किया गया । प्राथमिक सवर्ग में 18 , उच्च प्राथमिक सवर्ग में 10 के अतिरिक्त प्राथमिक प्रेरणा सवर्ग में  3 अन्य शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मिलित किया गया जिन्होंने स्वयं के प्रयास से विद्यालय में प्रोजेक्टर, लैपटॉप लगाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था ।
तकनीकी पक्ष का मूल्यांकन बिपिन शुक्ला प्रदेश प्रतिनिधि, शिव नाडर फाउंडेशन और शिक्षण कौशल एवं सम्प्रप्ति जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र के प्रवक्ताओं ऋचा ओझा और सौरभ सिंह के द्वारा किया गया जिसपर शिक्षकों को विषयवार रैंकिंग प्रदान किया गया।  इस अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष इस प्रतियोगिता के शिक्षकों द्वारा भेजी गयी प्रविष्टियों की झलक दिखायी गयी । जिलाधिकारी टीके शिबू ने एनआईसी द्वारा किये गए इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे न केवल शिक्षकों को  प्रोत्साहन मिला है बल्कि जिला खनिज निधि और सीएसआर द्वारा परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास की उपयोगिता सार्थक सिद्ध हुई है । मुख्य विकास अधिकारी डॉ अमित पाल शर्मा ने विद्यालय अनुश्रवण के दौरान चतरा ब्लाक के शिक्षक द्वारा तन्मयता से स्मार्ट क्लास में छात्रों को शिक्षा प्रदान करने का अनुभव साझा किया और कहा की ऐसे समर्पित शिक्षक ही शैक्षिक स्तर को बेहतर कर सकते हैं । जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने जिला प्रशासन और सभी शिक्षकों को प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में इस मुहिम को और भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने के लिए आश्वासन दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हुई है वहां नामांकन और ठहराव में वृद्धि दर्ज हुई है ।आश्वस्त किया कि समस्त शिक्षक लगन और परिश्रम से न केवल अपने विद्यालय बल्कि जनपद को प्रेरक जनपद का दर्जा दिलायेंगें। प्राथमिक संवर्ग में अंग्रेजी शिक्षण में कोमल साहू प्राथमिक विद्यालय उरमौरा प्रथम, स्नेह लता पांडेय कंपोजिट विद्यालय घोरावल द्वितीय ,रीता कुमारी कंपोजिट विद्यालय  चोपन  तृतीय स्थान पर रहे। पर्यावरण शिक्षण डॉ अरविंद कुमार प्राथमिक विद्यालय भक्सीहवां प्रथम,  रमन पाल कंपोजिट विद्यालय घोरावल द्वितीय , संतोष सिंह कंपोजिट विद्यालय बहुअरा तृतीय और पूजा गुप्ता कंपोजिट विद्यालय घोरावल चतुर्थ स्थान पर रही। हिंदी शिक्षण में पूजा पांडेय प्राथमिक विद्यालय बढौली  प्रथम,  सीमा कंपोजिट विद्यालय घोरावल द्वितीय, अलका साहू कंपोजिट विद्यालय घोरावल तृतीय रही। प्राथमिक संवर्ग में ही गणित विषय शिक्षण में अंजू जायसवाल प्राथमिक विद्यालय पडरीपान चोपन  और दीनबंधु त्रिपाठी कंपोजिट विद्यालय विसुन्धरी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे।  अभिषेक कुमार केजरीवाल प्राथमिक विद्यालय ओड़हथा द्वितीय, भुनेश्वर प्रसाद बैस कंपोजिट विद्यालय तेलझर तृतीय,  अरुण कुमार पांडेय प्राथमिक विद्यालय परहियाटोला चतुर्थ और राजीव कुमार सिंह कंपोजिट विद्यालय तेलझर पांचवें स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक सवर्ग में अंग्रेजी विषय शिक्षण में सुमन सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली प्रथम रहीं । गणित विषय शिक्षण में मनीष पटेल उच्च प्राथमिक विद्यालय करमसार  प्रथम, रमेशचंद्र जायसवाल उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया द्वितीय , आशीष कुमार तिवारी कंपोजिट विद्यालय तेलझर तृतीय रहे। विज्ञान विषय शिक्षा में अशोक कुमार गुप्ता उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया और गायत्री त्रिपाठी कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी राबर्ट्सगंज संयुक्त रूप से प्रथम रहे राजेश कुमार सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज  द्वितीय शंभूनाथ कंपोजिट विद्यालय तेलझर तृतीय और सीमा कंपोजिट विद्यालय सेंदुर म्योरपुर चतुर्थ स्थान पर रहे।
डॉ. बृजेश कुमार सिंह कंपोजिट विद्यालय पल्हारी सामाजिक प्रशिक्षण में प्रथम स्थान पर रहे। प्राथमिक प्रेरणा संवर्ग में जिन शिक्षकों ने स्वयं के प्रोजेक्टर या लैपटॉप की मदद से शिक्षण कर इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था को भी सम्मानित किया गया इस वर्ग में वर्षा रानी प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा दुद्धी,  प्रथम संगीता कंपोजिट विद्यालय विढमगंज दुद्धी  प्रवीण कुमार द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय धरतीडोलवा तृतीय स्थान पर रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment