म्योरपुर- थाना क्षेत्र के किरवानी गावँ निवासी राधेशयाम का दो वर्षीय पुत्र गुरुवार को घर के सामने से ही अचानक लापता हो गया था।पुलिस भी जांच में जुटी हुई थी शुक्रवार को लकड़ी लेने गयी महिलाओं ने उक्त बालक को डढ़ीहरा के खेखरीनाला के पास देखा।बालक मिल जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी।पुलिस द्वारा उक्त मासूम को सकुशल उसके घर पंहुचाया ।बालक के मिल जाने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस लिया।बालक किस प्रकार डढ़ीहरा के खेखरीनाला के पास पंहुचा यह लोगो मे चर्चा का विषय बना रहा।बालक के सकुशल घर पहुचने पर परिजनों में खुशी का माहौल था ।
किरवानी गावँ से लापता बालक लगभग 30 घण्टे बाद सकुशल बरामद
---Advertisement---

