सोनभद्र। वामपंथी दलों के प्रांतीय आह्वान पर जनता की ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा । भाकपा जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर लोढ़ी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर पंहुच प्रदर्शन किया। सौंपे गए मांग पत्र में
लखीमपुर खीरी में किसानो की हत्या की साज़िश करने वाले केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कराने, किसान आंदोलन के दौरान आंदोलनकारी सात सौ से अधिक शहीद किसानों के परिवारों को उचित आर्थिक सहयोग प्रदान किये जाने, डीजल,पेट्रोल और रसोई गैस के दाम घटाए जाने, किसानों की फसलों के उचित दाम दिलाने, किसान सम्मान निधि दोगुना करने व उसको पाने के लिए ई के वाई सी कराने की शर्त को रद्द किये जाने सहित 19 मांगें की गईं है ।
प्रदर्शन के दौरान कामरेड रामरक्षा, कामरेड बसावन गुप्ता, कामरेड अमरनाथ सूर्य, कामरेड एस एस मिश्रा, कामरेड मुन्ना धांगर, कामरेड सुरेश खरवार, कामरेड अशोक कुमार कनौजिया, कामरेड रामसेवक चेरो, कामरेड अमरनाथ चेरो, कामरेड जुम्मन कोल, कामरेड कुमारी रानी, कामरेड फूलमती, कामरेड रजवंति, कामरेड शांती आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

