सोनभद्र बार एसोसिएशन:-19 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

By:

On: Tuesday, December 28, 2021 2:27 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2021-2022 के चुनाव में 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि उपाध्यक्ष 10 वर्ष के उपर पद के लिए राजकुमार सिंह एडवोकेट एवं यादवेंद्र नारायण सिंह एडवोकेट। उपाध्यक्ष10 वर्ष के नीचे दो पद के लिए ज्वाला प्रसाद एडवोकेट एवं परमानन्द एडवोकेट। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए विकास शुक्ल एडवोकेट, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सीताराम चौहान एडवोकेट व संयुक्तमंत्री प्रकाशन के लिए श्रीमती कंचन सिन्हा एडवोकेट को निर्विरोध चुना गया है। वहीं कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ के लिए इंद्रकुमार सिंह एडवोकेट, अरुण कुमार पाण्डेय एडवोकेट, प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, बृजेन्द्र कुमार एडवोकेट, नीरज कुमार सिंह एडवोकेट व दिनेश दत्त पाठक एडवोकेट तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए मनोज कुमार एडवोकेट, कमलेश सिंह पटेल एडवोकेट , विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट, संतोष कुमार सिंह एडवोकेट, सत्यनारायण गुप्ता एडवोकेट व रमेश कुमार पाल एडवोकेट को भी निर्विरोध चुना गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment