Sonabhadra:-आज वार्ड नंबर 18 टैगोर नगर के निवासी बिजली विभाग कार्यालय के सामने ताला बंद कर धरना प्रदर्शन किया ।।
वार्ड निवासी सत्यम पांडेय ने कहा कि बिजली विभाग के सामने लगे ट्रासफार्मर द्वारा पूरे मोहल्ले में बिजली सप्लाई होती है जिसके न्यूट्रल में 150 से 200 वोल्ट का करेंट आ रहा है उपभोक्ताओं द्वारा द्वारा कई बार लिखित एवम मौखिक के रूप से सूचना देने के बावजूद विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न होने के कारण आज हम सभी मोहल्ले वासी धरना पर बैठे है ।।
संजय कुशवाहा व प्रमोद यादव ने कहा कि ये बिजली विभाग के द्वारा बड़ी लापरवाही है इस लापरवाही से कभी भी घरेलू इलेक्ट्रॉनिक समान जल सकते है व कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है अगर ऐसी कभी दुर्घटना घटती है तो सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन व बिजली विभाग की होगी
आनन्द चौबे व सुनील यादव ने कहा कि आज हम सभी मोहल्ले वासी तो ताला बंद किये है लेकिन अगर 48 घण्टे के अंदर नितरण नही होगा तो हम सब सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे धरना प्रदर्शन में शामिल लोग मुन्ना सिंह ,आशुतोष कुमार दुबे ,ओम प्रकाश ,राजेश, अजय, अमरनाथ सिंह विनय सिंह जयेश मौर्या कमलेश्वरी देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।।
वार्ड नंबर 18 टैगोर नगर के निवासी बिजली विभाग कार्यालय के सामने ताला बंद कर धरना प्रदर्शन किया
---Advertisement---

