शाहगंज सोनभद्र:-स्वर्गीय गौरीशंकर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज शाहगंज, ओडहथा क्रीड़ा प्रांगण में सोमवार को मुख्य अतिथि राजेश कुमार पटेल द्वारा फीता काटकर गांजे बाजें के साथ किया गया। तदुपरांत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुख्य अतिथि ने मैच का शुभारंभ किया। इसके पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा आए हुए अतिथियों का बैंज अंलकरण और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया गया। उद्घाटन मैच मुगलसराय व गढवा के बीच खेला गया जिसमें आशीष सोनी द्वारा प्रदान किए गए चाँदी के सिक्के से टाँस उछाला गया। टाँस जीतकर गढवा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व
निर्धारित 18 ओवरों में विशाल 176 रन 05 विकेट खोकर बना डाले व जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पिछा करते हुए मुगलसराय की टीम मैच के 16वें ओवर में ही सभी विकेट खोकर 89 रन ही बना सकी । गढवा की टीम जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच के हीरो रहे प्रशांत ने बल्ले से 11 रन व गेदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल कर मैन आफ द मैच बनें। उक्त अवसर पर कमेटी अध्यक्ष मनोज केशरी, देवेंद्र पांडेय, भोला सिंह पटेल, भाजपा नेता अरुण पांडेय, आलोक पटवा, सुरेश कुमार सिंह, संतोष वर्मा, लवकुश सोनकर, आशुतोष कुमार पटेल,अनीस, शाहिद अली, अरुण पटेल, राजेश यादव, अल्फाज, बृजेश, हरिओम, विशाल, कुलदीप, सौरभ, संजय, राजु, सेराज, रवि केशरी, संदीप मौर्या सहित आयोजक यंग ब्यायज क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे। मैच के निर्णायक भूमिका में अमित सिंह व रोहित चंन्द्रवंशी एवं स्कोरर की भूमिका खुर्शीद हासमी व पूरे मैच का आंखों देखा हाल अमृत गुप्ता ने सुनाया।
स्व० गौरीशंकर सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
---Advertisement---

