अपडेट:परिजनों के डांट से क्षुब्ध युवक ने लगाई कुएं में छलांग ,मौत

By:

On: Sunday, December 26, 2021 2:29 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में बीती रात्रि साढ़े 7 बजे गोपी मोड़ के समीप एक युवक ने कुएं में छलांग लगा दी ,युवक शराब का सेवन करता था जिससे परिजनों ने डांट दिया था ,जिससे वह नाराज था,परिजनों ने जब युवक की खोजबीन की तो वह कुएं में उतराया दिखा ,ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने झग्गड़ की सहायता से रात्रि के साढ़े 10 बजे शव को बाहर निकाला और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
प्रधान शारद पनिका के मुताबिक मझौली गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र शिवप्रसाद को परिजनों ने उसके रवैये से तंग आकर डांट फटकार लगाई थी ,जिससे उसने घर के समीप कुएं में छलांग लगा दी और आत्महत्या कर ली,प्रधान ने बताया मृतक पिता को खेती किसानी में हाथ बंटाता था ,वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था | उधर घटना परिजनों में कोहराम मच गया है परिजनों का रो रो के बुरा हाल है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment