डडीहारा गांव में बाइक ने महिला में मारी टक्कर ,बाइक चालक समेत महिला घायल

By:

On: Sunday, December 26, 2021 2:27 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र- म्योरपुर थाना के क्षेत्र डडीहरा गांव में आज दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे एक बाइक ने एक महिला में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे मिला समेत बाइक चालक दोनो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महिला जगवा देवी 42 पत्नी काशी यादव निवासी डडीरहा को बाइक सवार अजय 20 पुत्र रामसजीवन निवासी डडीरहा ने टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर लाया गया जहाँ महिला का बायां पैर टूटा हुआ बताया गया और बेहतर इलाज हेतु महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । वही बाइक चालक युवक अजय को भी हल्की फुल्की चोट आई थी जिसका उपचार अस्पताल में किया गया|।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment