कबाड़ चोरों का आतंक काट ले गए 12 सौ मीटर बिजली के तार कई टोले में पसरा अंधेरा

By:

On: Sunday, December 26, 2021 9:40 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:बीजपुर थाना के  शुक्रवार की रात अज्ञात कबाड़ चोरों ने सिरसोती गाँव के टोला कोडाड से 12 सौ मीटर बिजली की चलती लाइन से तार काट कर दुस्साहस का परिचय दिया। बताया जाता है कि कबाड़ चोर पहले एक पेड़ को काट कर बिजली की चलती लाइन पर गिरा दिया जिसके चलते शार्ट शर्किट से पूरी लाइन ट्रिप कर गयी। इसके बाद कबाड़ी 12 सौ मीटर तार काट कर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर राय कालोनी सब स्टेशन के जेई बिहारी लाल और लाइनमैन फाल्ट ढूढने निकले तो कोडाड के जंगल मे पेड़ कटा और 12 सौ मीटर तार गायब देख बिजली अधिकारी और कर्मी सन्न रह गए। तार कटिंग से सम्बंधित क्षति की सूचना जेई ने बीजपुर पुलिस में दर्ज करा कर करवाई की मांग की है। वहीं कबाड़ चोरों के आतंक से शुक्रवार रात से कई टोले में अंधेरा पसरा पड़ा है। गौरतलब हो कि क्षेत्र में कबाड़ी बेलगाम हो गए हैं कभी प्लाट को निशाना बनाते हैं तो कभी गाँवो में निर्माणाधीन भवन को इसके अलावा बिजली बिभाग सहित इलाके के तार ,पोल, पाइप, सरिया बैट्री, बाल्टी , लोटा , थाली तक सुरक्षित नही है। सूत्रों से मिली जानकारी पर गौर करें तो अभी तक दर्जन भर हुई चोरी का राज कबाड़ी और पुलिस के बीच दफन है जो आज तक नही खुल पाया । इसबाबत प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment