उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में बड़ा बदलाव किया गया है। अब नए पोशाक में देखेगी पुलिस

By:

On: Sunday, December 26, 2021 7:29 AM

---Advertisement---

लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उत्तर प्रदेश पुलिस गर्मियों में सूती कपड़े की यूनिफॉर्म नहीं पहन सकेंगे। साथ ही मोनोग्राम व स्टार कढ़ाई कर वर्दी पर सिले जाएंगे। शर्ट का कपड़ा टेरीकॉट का होगा और पैंट के कपड़े से उसका रंग हल्का होगा। नये प्रस्ताव में तर्क दिया गया है कि कई पुलिसकर्मी गर्मियों में कमीज की बांह मोड़ कर पहनते हैं। आधी आस्तीन की शर्ट होने पर इसे मोड़कर पहनने की जरूरत नहीं होगी।
तैयार हुआ प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों की वर्दी में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अराजपत्रित पुलिस अफसरों की वर्दी बदलने का प्रस्ताव तैयार हो गया है और इस पर अंतिम सहमति मिलने का इंतजार है। बदलाव के मुताबिक ये पुलिसकर्मी गर्मी में सूती कपड़ों की वर्दी नहीं पहन सकेंगे। पुलिस के इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों की वर्दी में बदलाव करने को लेकर एक पत्र सभी एडीजी, एसएसपी, एसपी और पीएसी के सेनानायक को 28 फरवरी को भेज दिया गया है। वर्दी के रंग में भी मामूली बदलाव हो सकता है।
क्या क्या हुए बदलवा
– नये बदलाव के अनुसार वर्तमान में चल रही वर्दी की पाकेट के स्थान पर गोलाकार कोने वाली पाकेट होगी।
– अभी शर्ट की पाकेट में टिंच बटन होते हैं। पर, अब इसे परवर्तित कर वेल्क्रो (बिना बटन के) लगानी पड़ेगी।
– मोनोग्राम को कढ़ाई कर सिलाने के बारे में तर्क दिया गया है कि बाईं बांह पर मोनोग्राम सिला जायेगा जिससे उसको बार-बार उखाड़ने व लगाने की जरूरत नहीं होगी।
– परेड में भी सूती कपड़ा पहनने पर रोकइस नये प्रस्ताव के मुताबिक वर्दी के लिए सूती कपड़े की जरूरत नहीं है। यहां तक की परेड में भी सूती कपड़े की वर्दी नहीं पहनी जायेगी।
– इस वर्दी का फैब्रिक पॉलीस्टर (67}) और विस्कोस (33%) लाइक्रा का होगा। इसके साथ ही वर्दी की पैंट में प्रचलित बक्कल के स्थान पर सामान्य पैंट में प्रयोग किये जाने वाले बक्कल का इस्तेमाल करना होगा।
रंग में भी हो सकता है बड़ा बदलाव

इस प्रस्ताव के मुताबिक पुलिस वर्दी के रंग में थोड़ा बदलाव हो सकता है पर, इस बारे में अंतिम निर्णय पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद द्वारा किया जाना है।

कैसी होगी बेल्ट
बेल्ट का रंगा जूते से मिलता हुआ होगा। पुलिस वालों को भूरे रंग की बेल्ट पहननी होगी। बेल्ट की चौड़ाई 1.5 इंच की होगी। बेल्ट का हुक साधारण होगा और क्रॉस बेल्ट की आवश्यकता नहीं होगी। बेल्ट के बक्कल पर यूपी पुलिस का मोनोग्राम रहेगा। इसके अलावा वर्तमान में प्रयोग की जा रही सभी प्रकार की कैपों के अतिरिक्त बेसबाल कैप की डिजाइन को भी अनुमोदित किया गया है। बेसबॉल कैप में भी यूपी पुलिस का मोनोग्राम प्रयोग करना होगा।
बदला गया था पतलून का रंग
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस के तत्कालीन महानिदेशक (डीजीपी) सुलखान सिंह की अध्यक्षता में हुई स्टाफ बैठक में यूपी पुलिसकर्मियों की पतलून को लेकर बड़ा फैसला लिया गया था। बैठक में यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी और आरक्षी की वर्दी में खाकी टेरीकाट पतलून (पैंट) की जगह गहरे नीले रंग की पैंट पहनने पर मोहर लगाई गई थी। इस संबंध में सुलखान सिंह ने एक आदेश भी जारी कर दिया था। इसमें कहा गया है कि प्रदेश भर में एक दिसंबर से इस नए बदलाव के आदेश का पालन किया जाए।
वर्दी के लिए धनराशि
यूपी पुलिस की वर्दी में बदलाव किए जाने के साथ ही वर्दी भत्ते में बढ़ोत्तरी कर दी है। नई वर्दी के लिए शासन द्वारा हर साल 2250 रूपये भुगतान करने के आदेश दिए गए हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment