बैराज नदी में डूबने से इंटर की छात्रा की मौत

By:

On: Sunday, December 26, 2021 1:31 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बैराज में डूबने से शनिवार को इंटर की छात्रा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से शव को पानी से बाहर निकाला।जानकारी के अनुसार, चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-दो निवासी राजेंद्र गोंड की पुत्री अमिषा(17) इंटर की छात्रा थी। क्रिसमस पर शनिवार की दोपहर वह मारकुंडी स्थित बैराज घूमने गई थी। अचानक पिलर से पैर फिसलने से वह बैराज के गहरे पानी में गिर गई।
शोर मचाते हुए लोगों ने इसकी सूचना चोपन थाने की पुलिस को दी। तत्काल गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को बाहर निकलवाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment