सज गया राम दरबार, कल से नगर में गुजेंगी मानस की चौपाइयां

By:

On: Friday, December 24, 2021 2:24 PM

---Advertisement---

25 दिसंबर 2021-2 जनवरी 2022 तक होगा रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ।

-प्रतिदिन शाम को होगी राम कथा।

आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में111 भूदेव करेंगे प्रतिभाग

सोनभद्र-जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज आरटीएस क्लब मे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का शुभारंभ 25 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक प्रातः 7:00 बजे से प्रभु का शृंगार पूजन एवं आरती प्रातः 9:00 बजे से मानस पाठ का प्रारंभ शाम 7:00 बजे से आगंतुक कथा वाचक पंडित कृष्णानंद त्रिपाठी, (रॉबर्ट्सगंज) पंडित हेमंत त्रिपाठी (गोरखपुर) विद्यार्थी जी (जौनपुर) मुरारी जी शास्त्री (प्रयागराज) का संगीतमय राम कथा वाचन होगा।
26 दिसंबर 2021दिन रविवार मध्यांतर के बाद प्रभु श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव, 27 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को मध्यांतर के बाद प्रभु श्री राम विवाह, 1 जनवरी 2022 दिन शनिवार को मध्यांतर के बाद रावण वध, 2 जनवरी 2022 दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रभु श्री राम जी का राज्याभिषेक, 3 जनवरी 2022 को प्रातः 11:00 से प्रभु का भंडारा एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1:00 बजे से प्रभु श्री राम जी की शोभा यात्रा एवं रात्रि 9 बजे मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि-“यह महायज्ञ काशी रत्नाकृत आचार्य श्री सूर्य लाल मिश्रा के आचार्यत्व 111 भू देवों द्वारा नवाह पारायण होगा, महा यज्ञ के यजमान अजय कुमार शुक्ला (पप्पू) होंगे।आरटीएस क्लब के मंच पर राम दरबार सज गया है। मूर्ति का निर्माण काशी के कलाकार अभिनीत विश्वास द्वारा किया गया है और मंच को साज-सज्जा देने के लिए वाराणसी कोलकाता के कलाकारों द्वारा भव्य रूप प्रदान किया जा चुका है।
मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी, पंडित शिव कुमार शास्त्री, पंडित अनिल पांडे, पंडित यशवंत पांडे द्वारा राम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा चुकी है।
ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से संपूर्ण नगर राममय में हो गया है।26 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का यह 27 वा वर्ष है। नौ दिवसीय चलने वाले इस महायज्ञ का लाइव प्रसारण रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के फेसबुक पेज पर चलाए जाएगा। देखने के लिए फेसबुक पर सर्च करें- 26SHRIRAMCHARITMANAS

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment