स्थानीय निरीक्षक कर जाना हाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र आज सिंदूर मकरा में चल रहे स्वास्थ्य सेवाओं के निरीक्षण हेतु जिलाधिकारी सोनभद्र ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,उप जिलाधिकारी दुद्धी, खंड विकास अधिकारी म्योरपुर , एडीओ पंचायत म्योरपुर में तथा डॉक्टरों की टीम द्वारा मकरा , बिजुल झरिया तथा बोदरहवा टोला का भ्रमण किया गया और लोगों से घर घर जाकर मिल रही दवाओं ,टैंकर से पानी की आपूर्ति ,मच्छरदानी वितरण साफ-सफाई ,फागिंग ,डीडीटी का छिड़काव आशा और आंगनवाड़ी के द्वारा घर घर का भ्रमण ,कोविड का टीकाकरण के बारे में स्थलीय जानकारी प्राप्त की गई ।लोगों को मच्छरदानी लगा कर सोने के बारे में जागरूक किया गया ,पूरी बांह के कपड़े पहनने ,पानी उबालकर पीने तथा बीमारी में दवा का प्रयोग करने तथा बीमार होने की स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाने तथा आयरन की गोली खाने के बारे में बताया ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 8 मेडिकल टीमें लगाई गई है जिनका मुख्य कार्य घर घर जाकर के मेडिकल चेक अप करना, खून की जांच करना, टीकाकरण कराना आदि है।
ग्राम पंचायत के सभी वार्डों में चेक अप और टीकाकरण से छूट गए परिवारों का सर्वे कराने तथा जागरूकता हेतु लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करने तथा रात में विशेष टीम द्वारा लोगों को सोते समय मच्छरदानी लगाई जा रही है या नही इसकी जांच की जाएगी ।इसके अलावा बीमार लोगों द्वारा दवा खाने तथा लोगों को जागरूक किये जाने की कार्यवाही की जाएगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही लोगो को प्राथमिक उपचार और बेहतर सुविधा हेतु बेड और इलाज़ की व्यवस्था की जा रही है जिससे कि CHC स्तर की सुविधा गाँव के प्राथमिक केंद्र कुँवारी मे ही उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा सभी विद्यालयों में बच्चों को पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहनने जूता पहनने तथा बीमारी से बचने के उपाय के बारे में बताया गया और घर जाकर अपने माता-पिता को भी बताने के लिए कहा गया शिक्षकों से जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके बारे में विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है जिससे कि उन बच्चों के तथा परिवारों के बारे में मॉनिटरिंग की जा सके आज कुल 60 मरीज देखे गए जिसमे 30 की जांच की गई । कुल 2 मरीज टायफॉइड तथा 3 मलेरिया पी एफ के मिले है।

