कुएं में डूबकर बालक की,पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा*

By:

On: Saturday, December 4, 2021 12:39 PM

---Advertisement---

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)थाना क्षेत्र म्योरपुर के सुपाचुंआ गांव में शनिवार को पतंग उड़ाते समय कुएं में गिरने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र म्योरपुर के सुपाचुंआ गांव में शनिवार की दोपहर में सुपाचुंआ गांव निवासी सीताराम का दस वर्षीय विकास अपने घर के पास पतंग उड़ा रहा था कि अचानक खेत के पास स्थित कुएं में गिर गया।करीब दो घंटे बाद विकास(मृतक)की मां ढूढ़ते हुए कुएं के पास पहुंची और कुएं के अंदर झांककर देखा तो पानी में बालक का शव उतराया हुआ मिला।यह देख उसने शोर मचाकर स्वजनों को बुलाया।आनन-फानन में कुएं से बालक को निकालकर सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने मृत लाया घोषित कर दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने आवश्यक पुछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।वहीं बालक की मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment