मीरजापुर। जनपद के फतहां स्थित प्रधान डाकघर में शुक्रवार को एक संदिग्ध युवक के मिलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रधान पोस्ट मास्टर द्वारा चौकी प्रभारी कचहरी को मामले की जानकारी देते हुए युवक को सुपुर्द कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि युवक आए दिन प्रधान डाकघर में हर एक ब्रांच में जाकर कर्मचारियों से वाईफाई लेने की बात कह कर अपने मोबाइल में वीडियो बनाया करता था। जिसे देख कर्मचारियों को प्रतीत हुआ कि यहां का लोकेशन लोगों को ले जाकर बताता है जिससे ताला टूटने आदि की घटना हुई थी। बता दे कि अभी हाल ही में प्रधान डाकघर में खिड़की तोड़कर खजाने का ताला तोड़ा गया था। जिसमें चोरों की चोरी नाकामयाब हो गई थी। उस वारदात में 1 चोर खिड़की तोड़कर फिर ताला तोड़ा। जिसके बाद खजाने में प्रवेश किया था। जिसके संबंध में स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसके बाद से गार्ड सहित
कर्मचारी सतर्क हो गए हैं। युवक को देख प्रतीत हुआ कि युवक उसका यह कृत्य चारों के गैंग का हो सकता है। इस कारण पुलिस को सुपुर्द किया गया। वहीं जिस वक्त युवक को पकड़ा गया, तब उससे उसका गांव पूछा गया तो उसने पहले खजूरी बताया फिर दोबारा महेवा बताया। युवक अपने मोबाइल की हर एक फोटो तथा वीडियो आदि डिलीट कर चुका था। उससे पूछने पर वह अपना नाम नहीं बताया अपने पिता का नाम मिश्रीलाल बताया। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस युवक को आवश्यक कार्यवाही हेतु ले गई। घटना की जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गई तथा मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
मीरजापुर:संदिग्ध हाल में पकड़ा गया युवक, प्रधान डाकघर में मचा हड़कंप
---Advertisement---

