अपडेट:जमीनी विवाद में रामआसरे को मारी थी गोली,5 अभियुक्त गिरफ्तार

By:

On: Friday, December 3, 2021 1:21 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:करमा थाना क्षेत्र के बिसहार पहाड़ी पर अधेड़ की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। हत्या करने के लिए शूटरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। जमीन विवाद में रामआसरे की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर की रात बिसहार पहाड़ी पर ग्राम मगरदहा निवासी रामआसरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनावरण के लिए क्राइम ब्रांच व करमा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना मिली की बिसहार गांव से निहाल निवासी बिसहार, हीरालाल व राजेंद्र मौर्या निवासी मगरदहा बिसहार गांव में मौजूद हैं, तथा कही भागने की फिराक में हैं। सूचना को सही मानते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि हत्या में शामिल शूटर प्रिस व विमलेश को राजा साहब मोड़ के पास हैं। इस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भी पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा दो कारतूस व एक खोखा करतूस बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि उनका मृतक से जमीन का पुराना विवाद चल रहा था, जिसे लेकर उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रची। इस काम के लिए बिसहार गांव के ही प्रिस कुमार उर्फ सोनू व विमलेश उर्फ गंगलेश को हत्या करने के लिए एक लाख में सुपारी दी गई। पेशगी के तौर पर 10 हजार रूपये दिया गया था। पूछताछ में प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अधीक्षक से त्वरित व सफल अनावरण करने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment