विभिन्न समस्याओं को लेकर एनम स्वास्थ्य कर्मीयो ने सीएचसी परिसर में उठाया आवाज,किया मांग

By:

On: Monday, November 29, 2021 11:46 AM

---Advertisement---

मानसिक रूप से प्रताणित ए एन एम ने किया प्रदर्शन,धरने को चेताया
*महीने के तीस तीन लगा रही कोराना का टीका,नहीं मिल रहा छुट्टी प्रभावित हो रहे आवश्यक कार्य

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दर्जनों
एएनएम कर्मियों ने सोमवार सुबह ड्यूटी जाने से पूर्व जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।समस्याओं के बारे में संघ की अध्यक्षा शोभा देवी ने बताया कि हमें मानसिक रूप से प्रताणित किया जा रहा है,लगातार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक 30 दिन ड्यूटी कराना छुट्टी मांगने पर वेतन कटौती की धमकी महिलाओं से सभी दिन डयूटी कराना अन्याय पूर्ण है। आरआई के दिन बुध व शनिवार को कोराना का ओवर लोड वैक्सीन देना जिससे हमलोगो की दैनिक आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे है हमलोगो को अभी तक एवीडी का पैसा खाते में नहीं आया।कोविड टीकाकरण का आज तक पैसा नहीं मिला।ए एन एम ने एक स्वर में सप्ताह में एक दिन कि छुट्टी व टीकाकरण का पैसा खाते में भेजने की मांग की अन्यथा धरने के लिए चेताया।सम्पूर्ण मांगो को लेकर अधीक्षक को ज्ञापन दिया।इस दौरान लक्की कुमारी पुष्पा गुप्ता आरती ममता देवी उर्मिला शशि सिंह शकुन्तला देवी मनोरमा देवी नीलम अंजू पूजा भारती सहित सभी ए एन एम उपस्थित रहीं।
सीएचसी अधीक्षक गिरधारी लाल ने बताया कि ए एन एम की समस्याओं को लेकर
उच्चाधिकारी से वार्ता की जा रही है इनकी एक दिन छुट्टी की मांग है एक सप्ताह में समस्याओं का हल निकाला जाएगा टीकाकरण जल्द पूर्ण करने को लेकर प्रेसर है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment