सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने मंलगवार को एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सात गोवंश बरामद किए गए। तलाशी में उसके पास एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली कि राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर भरूहा माइनर तिराहे के पास से एक पशु तस्कर गोवंशों को लेकर गुजरने वाला है। इस पर वहां गाढ़ा बंदी करने के दौरान भरुआ माइनर से बहेरा ग्राम की तरफ जाने वाली सड़क पर रेलवे क्रॉसिंग से पहले पुलिस ने पशु तस्कर संजय कुमार पुत्र रामकुंवर, निवासी ग्राम खुदरा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को बहद ग्राम भरुआ से गिरफ्तार कर किया । उसकी तलाशी करने पर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 303 बोर व एक अदद कारतूस जिंदा 303 बोर मिला। जिस पिकअप से वह जा रहा था कि उसमें सात
गोवंश (दो अदद गोवंश मृत अवस्था में) मिले। करमा पुलिस ने अभियुक्त गौ तस्कर संजय कुमार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। उसके गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, एसएसआई विनोद कुमार यादव, हेकां सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, अमित कुमार और अमित कुमार सिंह शामिल रहे।

