सड़क हादसे में युवक की मौत

By:

On: Tuesday, November 23, 2021 1:37 PM

---Advertisement---

सोनभद्:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बकौली गांव में बीते देर शाम पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी प्रकाश (26) पुत्र हरि घोरावल क्षेत्र के शिवद्वार मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गए थे। घोरावल क्षेत्र स्थित पेढ़ गांव में अपने ननिहाल भी गए थे।ममेरे भाई सनोज कुमार बियार ने बताया कि प्रकाश उनके घर आए थे। दर्शन पूजन के बाद वह अपने घर की ओर लौट रहे थे। बकौली गांव में पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंह कुचल गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल स्थिति में प्रकाश को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉ गौरव ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही प्रकाश की मौत हो गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment