अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटी,3लोग घायल

By:

On: Tuesday, November 23, 2021 1:16 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलीपुर दुवरिया गांव के नजदीक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट जाने से 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने शोरगुल सुन अपना कामकाज छोड़कर दौड़कर आये तथा नहर में कूदकर ट्रैक्टर को किसी तरह पलट कर उन में फंसे लोगों को निकाला। जिसमें एक बच्चे की हालत नाजुक बतायी जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अवधेश सिंह पुत्र रामरक्षा निवासी जुड़ वरिया अपने खेत की जुताई करके घर वापस जा रहे थे ट्रैक्टर पर अवधेश सिंह के अलावा उनका नाती शौर्य उम्र लगभग 4 वर्ष जो अमित का पुत्र था बैठा था और साथ में उनका एक मजदूर भी बैठा था नाहर पर जाते वक्तअचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाहर में पलट गया जिसमें बैठे तीनों सवार दब गए किसी तरह से चालक अवधेश सिंह ट्रैक्टर से बाहर निकले और चीख-पुकार करने लगे उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होकर ट्रैक्टर को पलटा जिसमें से उनके नाती शौर्य और मजदूर को सुरक्षित निकाल लिया गया बाद में 4 वर्ष का जो बच्चा था उसको भी निकाला गया जिसकी हालत अभी नाजुक समझ में आई आनन-फानन में लोग बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment