दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:-दुद्धी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रजखड़ में विगत कई दशकों से उपेक्षा का शिकार नहर का सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश बंधी प्रखण्ड द्वितीय रावर्ट्सगंज सोनभद्र द्वार विधायक के पहल पर नहर की साफ सफाई व तलीय गहरीकरण का क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो ने पूजन अर्चन उपरांत फीता काटकर अनावरण करते हुए औपचारिक शुरुआत की l ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा विधायक को पत्र लिखकर साफ सफाई की मांग की गई थी जिससे ग्रामीणों को जल संरक्षित पानी का सिंचाई में अन्नदाता किसान को लाभान्वित कराया जा सके l जिसको विधायक ने गंभीरता से लेते हुए इसका प्रयास किया जो कार्य रूप में उपेक्षित नहर पुनः व्यवस्थित होगा l और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल पाएगा l इस मौके पर सहायक अभियंता रामचंद्र सिंह,अवर अभियंता श्यामधर सिंह, सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजखड़ बृजेश कुशवाहा, पूर्व प्रधान रमाशंकर गौड़,राजकुमार कुशवाहा, विधायक सचिव अरुण कुमार ताड़े सहित मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जनप्रतिनिधि सहित मौजूद रहे l
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा ग्राम रजखड़ नहर की सफाई का विधायक ने फीता काटकर शुरुआत
---Advertisement---

