नगर क्षेत्र मे गूंजा’वंदेमातरम’:-भारतमाता की जय से चहका जिले का हृदय स्थल

By:

On: Monday, November 22, 2021 2:00 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:-स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव महाअभियान के द्वितीय चरण:तिरंगा यात्रा’का नगर स्थित हाइडिल मैदान से सोमवार को प्रभावी शुभारंभ हो गया तिरंगा लिए हुए सैकड़ो लोग बाइक जुलूस के रूप में नगर का भारत माता की झांकी के साथ भ्रमण किए।आगे- आगे भारत माता के सजे चित्र के साथ एक खुली जीप रथ के रूप में चल/रही थी।सजे रथ के पीछे दो पंक्तियों में अनुशासित ढंग से बाइक सवार उदघोष करते चल रहे थे।सभी के हाँथ में राष्ट्रीयध्वज था।उत्साह के साथ लोग भारत माता की जयऔर वंदेमातरम के गगन भेदी नारे लगा रहे थे।तिरंगा यात्रा से नगर गुलज़ार था और गलियां चहक रही थी।सैकड़ो की संख्या मे बाइक सवार हाइडिल मैदान से स्वर्णजयंती चौक,मुख्य चौक होते हुए हाइडिल मैदान पहुंचे ।स्वतंत्रता का अमृत महोत्सवआयोजन समिति के जिला संयोजक पत्रकार भोलानाथ मिश्र ने बताया कि प्रखर राष्ट्रवाद को जागृत करने के लिए नगवां,चतरा,छपका,घोरावल,करमा और नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिले की 37 न्याय पंचायतों की 391ग्राम पंचायतों के 1060 राजस्वगाँवो तक जन जागरण किया जाएगा ।लगभग सात लाख लोगों तक’स्व’के प्रति जागरूक करने और गौरवशाली अतीत के बोध का पुनर्जागरण करने के लिए तिरंगा यात्रा नगर नगर शहर शहर और गांव गांव तक जाएगी।बताया कि इस अभियान में जिले व्यवसायी,वकील,अध्यापक,किसान,श्रमिक,विद्यार्थी,विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के लोग जुड़े हैं और जुड़ते जा रहे हैं एक दिसंबर से रथ यात्रा तृतीय चरण में होगी और जिले
का समापन समारोह एक साथ एक ही स्थान पर रॉबर्ट्सगंज में होगा जो ऐतिहासिक होगा ।
इसके लिए आयोजन समिति कार्य योजना बना ली है ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment