यातायात के तहत विंढमगंज पुलिस ने चालको को किया जागरूक

By:

On: Monday, November 22, 2021 1:50 PM

---Advertisement---

लाउडस्पीकर के माध्यम से थानाध्यक्ष ने घूम घूम कर चलाया जागरूकता अभियान

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र स्थानीय झारखंड बॉर्डर पर आज शासन के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का वाहन चालकों को बॉर्डर पर एकत्रित करके थानाध्यक्ष सूर्यभान ने यातायात नियमों को लेकर यातायात माह पर सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया की जीवन एक अनमोल धरोहर है इसे वाहन चलाते समय सुरक्षित बचा कर के ही वाहन चलाना चाहिए हमे हर परिस्थितियों से सामना करना चाहिए, यातायात जीवन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है, दुर्घटना को रोकने के लिए व कम करने के लिए नवंबर माह मे यातायात माह मनाया जाता है, वाहन चलाते समय संकेतों का ध्यान रखना चाहिए,सड़क पर लगे यातायात चिन्हों आदेशात्मक , आदेश का उल्लंघन करने पर दंड , सूचनात्मक सुख सुविधाओं से वंचित , संकेतात्मक तथा वाहनों चालको द्वारा वाहन चालते समय संकेतों का ध्यान रख कर ही वाहन चलाना चाहिए तथा मोटर व्हेकिल एक्ट में दिए गए क़ानून दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना, बिना लाइसेन्स के वाहन न चलाना, नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाना समेत अन्य जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना हो जाने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को नंबर 112, 1073, तथा 108 नंबर देवें । इस मौके पर टेंपो चालक महेंद्र कुमार सुरेंद्र प्रसाद जितेंद्र प्रसाद रामानंद प्रसाद उमेश कुमार दिनेश प्रसाद परमानंद यादव सिया राम कुमार पिंकू गुप्ता रमेश प्रसाद सोना बच्चा दिनेश प्रसाद सहित दर्जनों चालक मौजूद थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment