सोनभद्र:मारवाड़ी युवा मंच की एक बैठक मंच के महामंत्री शिखर केडिया के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नगर के मध्य स्थित राम सागर जलाशय पर देव दीपावली का आयोजन दिनांक 19-11-2021 दिन शुक्रवार को सायं 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा महामंत्री शिखर केडिया ने बताया कि विगत कई वर्षों से मंच द्वारा देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है उसी क्रम में इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उन्होंने सभी नगर वासियों से यह भी अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं कार्यक्रम के संयोजक राकेश जालान बनाए गए बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया,रवि केजरीवाल, मनोज, परशुराम पुरिया,नीरज केजरीवाल, अनुज केडिया,तरुण केडिया,विकास चौधरी,सौरभ चौधरी,सुमित चौधरी,आशीष जालान रहे.
देव दीपावली का आयोजन 19 नवंबर को
---Advertisement---

