बिजली विभाग की लापरवाही से अनावश्यक रूप से लटक रहे हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से किसान झुलसा

By:

On: Monday, November 15, 2021 11:14 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गाँव में लगभग दोपहर 3 बजे अपने खेत मे धान उठवाया जा रहा। किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और झुलसकर वह अचेत हो गया,ग्रामीण कैलाश गुप्ता ने दौड़ कर अचेतावस्था जमीन पर गिरे किसान को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया |जहाँ उपचार चल रहा है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय किसान कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र भोला राम निवासी ग्राम दिघुल को खेत मे काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया| वही गिरने से सर पर गंभीर चोटें आई हैं घायल युवक के भाई ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा अनावश्यक रूप से हाईटेंशन तार लटक रहा है जिसको लेकर विभाग को कई बार सूचना दिया गया था लेकिन विभाग द्वारा इसको संज्ञान में नहीं लिया गया गुजराती जा रहा आज मेरा भाई हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया गनीमत यह रहा की जान बच गई ग्रामीणों ने यदि आगे कोई घटना होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment