सोनभद्र:कर्मा क्षेत्र अंतर्गत केकराही बाजार के समीप भैरोपुर माईनर के समीप ट्रेन से कटकर एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। रेलवे स्टेशन मास्टर खैराही द्वारा कर्मा थाना प्रभारी को उक्त सूचना दी गई।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह तत्काल मौके पर पहुंच कर आस पास के लोगों से पहचान कराने में जुट गए। कुछ ही समय बाद लोगों ने पहचान कर बताया कि यह 50 वर्षीय महिला जिसकी मौत हो गई हैं वह महिला कुसाही गांव निवासी बंस नारायण पटेल की पत्नी मीरा देवी है। जो सुबह से घर से बिना बताए निकली थी। इनकी घर वाले खोज बिन कर रहे थे, तब तक यह घटना सुनाई पड़ी। घटना स्थल पर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए हैं।
मृत महिला का इकलौता बेटा सूरजपटेल भी मौके पर पहुंच गया है। अभी बंस नारायण पटेल की प्रतीक्षा की जा रही है घटना शाम 06.30 बजे के लगभग की है।
ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत
---Advertisement---

