दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:भारतीय जनता पार्टी मंडल दुद्धी की कामकाजी बैठक आज दुद्धी मंडल के डीसीएफ कालोनी स्थित होटल ग्रीन स्टार में बैठक रखी गई इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण भाजपा के बुथ तक के
कार्यकर्तओं को जाता है जिनके बदौलत हम पुनः 2022 में सरकार बनाने जा रहे है!भाजपा मिशन 2022 के लिये पूरी तरह से तैयार है आज प्रदेश में कही भी अराजकता का माहौल नही महिलाओं का सम्मान हो रहा है तथा और प्रदेश के सबसे अंतिम छोर तक बसे व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुँच रही है!आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश की 15 करोड़ जनता को मुफ्त राशन नवम्बर से बढ़ा कर होली तक के लिये कर दिया गया है!वही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के खाते में ड्रेस हेतु 1100 रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जा रही है इसी तरह सरकार की कई ऐसी योजनाएं चल रही है जिसका लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिल रहा है,एक ओर योगी सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाने में व्यस्त वही विपक्ष के नेता जो कि कोरोना काल मे सेनेटाइजर तक न बांट सके वह आज वोट के लिये इत्र बांट रहे है!पर जनता अब इन सब को जान चुकी है और पूरी तरह से 2022 में पुनः सरकार बनाने का मूड बना चुकी है!इस कार्यक्रम के उपरांत भाजयुमो दुद्धी मण्डल द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान का आज जिलाध्यक्ष अजित चौबे ने शुभारंभ किया !इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों हेतु विधानसभा की चुनाव संचालन समिति सदस्यों के साथ चर्चा की बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ,व संचालन प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया !बैठक में विधानसभा विस्तारक आजाद पाल,,जिला मंत्री दिलीप पांडे,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन चौधरी,रामेस्वर रॉय,सुरेंद्र प्रताप,बिपिन
बिहारी एड०,संजू तिवारी,ईश्वरी प्रसाद निराला,सुरजदेव प्रसाद,आईटी जिला संयोजक भोलू जायसवाल,मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,मण्डल मंत्री अंशुमान रॉय,गोरखनाथ अग्रहरी,मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवप्रसाद कुशवाहा,राफे खान,कुमार कुंदन,आईटी सोशल मीडिया संयोजक कौशलेन्द्र प्रताप,अनुरोध भोजवाल,शक्तिकेन्द्र संयोजक अखिलेश कुमार,रूपनारायण,मनोज पटेल,राजमणि यादव,मोर्चा की टीम त्रिभुवन यादव, आशीष जायसवाल,आमेश सिंह,धनंजय गुप्ता,अनुराग त्रिपाठी,विवेक अग्रहरी,आलोक गुप्ता,रामसागर जायसवाल सहित भाजपा बुथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे!!
उत्तर प्रदेश सरकार मिशन 2022 के लिये भाजपा तैयार:-जिलाध्यक्ष अजित चौबे
---Advertisement---

