दुद्धी उप जिलाधिकारी ने स्वयं कराया क्रॉप कटिंग,धान खरीद व मतदाता सूची का किया सत्यापन

By:

On: Thursday, November 11, 2021 2:50 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:दुद्धी तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के घिवही गांव के बेरियाखाड़ में किसान बिहारी लाल पुत्र वंश रूप के धान के खेत में क्रॉप कटिंग कराने आज गुरुवार को स्वयं दुद्धी उप जिलाधिकारी रमेश कुमार पहुँचे और क्रॉप कटिंग कराई।उप जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग के दौरान स्वयं भी धान की क्रॉप कटिंग करते नजर आए।ग्रामीणों ने एसडीएम की सादगी देखकर प्रसन्न दिखे।क्रॉप कटिंग के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृपाशंकर कुशवाहा तथा प्रगतिशील किसान गौरीशंकर कुशवाहा सहित अन्य किसानों को उप जिलाधिकारी ने फसल बीमा सहित किसानों के लिए चलायी जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।किसानों को खेती से होने वाले फायदे के रूप में विस्तार बताने के बाद शालीनता के साथ किसानों की समस्याओं को सुना और समाधान करते हुए कहा कि किसानों की हर सम्भव मदद एवं सलाह के लिए हम से सम्पर्क कर सकते हैं।इसके अलावा उन्होंने गांव में धान खरीद का सत्यापन किया और मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में स्वीप की जानकारी दी।

उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि क्रॉप कटिंग का उद्देश्य सरकार को किसानों की प्रति हेक्टेयर उत्पादन क्षमता का अनुमान लगाना होता है जिसके आधार पर ही किसानों की धान की खरीद और समर्थन मूल्य का निर्धारण होता है तथा सरकार आयात और निर्यात का भी अनुमान लगाती है।

इसके अतिरिक्त प्रगतिशील किसान गौरी शंकर कुशवाहा के द्वारा लो शुगर वैरायटी कुफरी ख्याति के प्रदर्शन क्षेत्र का भी किसानों के साथ भ्रमण किया और आलू प्रजाति के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।क्रॉप कटिंग के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार सिंह, फसल बीमा योजना से उमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment