Big Breaking:खून से लथपथ मिला प्रोफेसर का शव,हत्या

By:

On: Wednesday, November 10, 2021 2:17 AM

---Advertisement---

दुद्धी महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ जे जे सिंह की हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी(रवि सिंह/सिराजुल)दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव के वार्ड नं 6 में दुद्धी महाविद्याल में संस्कृति के प्रोफेसर व इग्नू के कोऑर्डिनेटर के पद पर तैनात प्रोफेसर डॉ जे जे सिंह 45 पुत्र मोहनलाल सिंह की किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी है। सूचना पर दुद्धी क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गए है।जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे खून से लथपथ डॉ जे जे सिंह के शव को देखकर उनकी पत्नी दहाड़े मार कर रोने लगी। आवाज सुनकर आस पास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। बता दे कि मृतक प्रोफेसर मलदेवा गांव के वार्ड नं 6 में पूर्व लेखपाल फ़र्जन अली के मकान में रहते थे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment