सोनभद्र:जिला अस्पताल परिसर क्षेत्र में स्थित रैन बसेरा में शनिवार की सुबह 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। प्रभारी प्रशासनिक डॉक्टर राजेंद्र कुमार यादव ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव की फोटो व शिनाख्त को लेकर जिला भर में स्थित थाना और चौकियों को भेज दिया गया। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार शाम तक कहीं से कोई सूचना नहीं आई। ऐसे में मृतक के बारे में कुछ पता न चल सका
अज्ञात युवक का रेन बसेरा में मिला शव
---Advertisement---

