नर कंकाल मिलने से सनसनी,हत्या कर लाश फेके जाने की आशंका

By:

On: Saturday, November 6, 2021 12:17 PM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के सर ईगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के सेमरवाटांड़ में धान के खेत में नर कंकाल मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।बतादें कि शम्भू नाथ यादव के खेत में लोग धान काटने के लिए गये। जैसे ही लोगों ने नर कंकाल देखते ही भागने लगे।दबी जुबान से लोग चर्चा करने लगे। धीरे धीरे सूचना पूरे गांव में फैल गई। रायपुर थाना प्रभारी शशिभूषण यादव को सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ शायं लगभग आठ बजे मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को अवगत कराने के बाद कंकाल को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार लाश दो महीने पहले की है।पूरी तरह से कंकाल ही बचा है। केवल खोपड़ी एवं एक पैर की एवं एक हाथ की हड्डी ही मिली है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment