किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस नही किया गया तो कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसान

By:

On: Saturday, November 6, 2021 12:14 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:पिछले एक साल से चल रहे किसान आंदोलन मे आन्दोलनरत किसानों की मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनन गारंटी तथा कृषि कानून की वापसी की मांग का समर्थन करने वाले पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर सोलह अक्टूबर को जनप्रतिनिधियो का पुतला दहन करते हुए लखीमपुर खीरी मे मारे गए किसानों के लिए न्याय की मांग किया था । पुतला दहन रोकने की कवायद मे लगी सोनभद्र पुलिस ने भवानी गांव मे पुतला दहन करने वाले मंच के किसानों पर मुकदमा दर्ज कर दिया । जिसपर मंच के किसानों मे नाराजगी व्याप्त है ।

आज भवानी गांव मे पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी तथा गिरीश पाण्डेय ने किसानों के साथ बैठक करते हुए कहा कि किसानों पर मुकदमा दर्ज किया जाना सरकार की हताशा का परिचायक है। नेता द्वय ने सोनभद्र मे होने वाले पुतला दहन तथा किसान आन्दोलन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी अपने उपर लेते हुए कहा कि जिला प्रशासन किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस करे एक सप्ताह के अंदर । कहा यदि मुकदमा वापस नही किया गया तो पूर्वांचल नव निर्माण मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए विशाल धरना-प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पर करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी ।
किसान मंच के जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी सहित सात लोगों पर पन्नूगंज थाने मे पुतला दहन करने के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया गया है । रमाकांत तिवारी ने बताया संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर पुतला दहन किया गया था और आगे भी किसान हित मे संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर आन्दोलन जारी रहेगा । कहा पुलिस के मुकदमों से पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के किसानों का हौसला कम होने की बजाय बढ़ेगा । मुख्य रूप से अनिल चौहान, सुभाष चौहान, कमलाकान्त त्रिपाठी, सुर्य प्रकाश चौबे, ओमप्रकाश , अनिल देव पाण्डेय, काशीनाथ उपस्थित थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment