सर्प के काटने से महिला की मौत, कोहराम

By:

On: Wednesday, November 3, 2021 3:00 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती ग्राम पंचायत में बुधवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती ग्राम पंचायत के बरयां गांव निवासी कुसुम (30) पत्नी धीरज विश्वकर्मा बुधवार की भोर में खेत में सर्पदंश का शिकार हो गई। स्वजनों ने बताया कि कुसुम बुधवार को भोर में शौच करने के लिए खेत पर गई थी। उसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे वह अचेत हो गई।घटना की जानकारी होते ही स्वजन तत्काल मौके पर पहुंचे और कुसुम को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने देखते ही कुसुम को मृत घोषित कर दिया। मृतका कुसुम को दो पुत्री व एक पुत्र है। महज 25 दिन पहले महिला ने पुत्र को जन्म दिया था। अब उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।घटना की सूचना मिलने पर घोरावल सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment