तालाब में डूबकर 4 वर्षीय बालिका की मौत ,परिजनों में मातम

By:

On: Wednesday, November 3, 2021 1:11 AM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र|कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रजखड़ गांव में सोमवार की देर शाम एक 4 वर्षीय बालिका की तालाब में डूबकर मौत हो गयी जिससे परिजनों में मातम फैल गया|
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय चांदनी पुत्री विनोद पाल अगरिया अपने घर के पास स्थित तालाब में खेलते खेलते चली गयी और उसकी डूबकर मौत हो गयी |
जानकारी के मुताबिक मृतिका की माँ घर की पुताई कर रही थी और वह अपने घर के नजदीक तालाब से पानी ला ला कर पुताई कर रही थी वहीं चार वर्षीय बच्ची भी अपने माँ के साथ बार बार तालाब पर जा रही थी कि इसी दौरान माँ तो पानी लेकर घर आ गयी और बच्ची वहां खेल खेल में पानी मे डूब गई ,जब काफी देर बाद बच्ची घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन शुरु हुई इतने में परिजन तालाब के पास पहुँचे जहां तालाब में बच्ची का शव पानी मे उतराया मिला | ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया और पुलिस को सूचना दी गयी |
सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| उधर घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ,प्रकाश के पर्व दीपावली की खुशियां मातम में बदल गयी|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment