दुद्धी/सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के नगवा ग्राम में बीती रात हड़ियादह निवासिनी 32 वर्षीय सरिता पत्नी जगतनरायन ने घर के बरेड से दुप्पटे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | जानकारी के मुताबिक मृतिका अपने पति के साथ मिठाई की दुकान चलाती थी।परिजनों ने बताया घटना की रात पति अपने दो बच्चों को सुला रहा था इसी बीच सो गया सुबह उठा तो देखा तो पत्नी फंदे पर लटकी हुई है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मानसिक विक्षिप्त थी जिसने ऐसा कदम उठा लिया पति के लिखित सूचना पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है|
विवाहिता ने लगाई फासी,मौत
---Advertisement---

