आदिवासी बनवासी युवाओं को जोड़नेका आह्वान किया
विधायक हरिराम चेरो
म्योरपुर/बिड़ला विद्या मंदिर परिसर में सुबह १० बजे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि म्योरपुर ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल द्वारा किया गया व संगठन के बारे में जाना व सबका आभार व्यक्त किया काशी प्रान्त की प्रान्त मंत्री साक्षी सिंह जी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थीयों में राष्ट्र प्रेम व संगठन का विस्तार करना है संगठन मंत्री रजनीश ने कहा कि संगठन शिक्षा दिक्षा से लेकर राष्ट्र हितैषी के लिए कार्य करता रहता है
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम में उद्घाटन के पश्चात, सैद्धांतिक सत्र, कार्य पद्धति, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया शाम को समापन समारोह में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ व मुख्य अतिथि के रूप में दुद्धी विधायक श्री हरि राम चेरो उपस्थित होकर संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित
किया व उन्हें ऐसे कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित भी किया इस दौरान पूर्व प्रधान पुष्पा रानी, शशांक मिश्रा, विनीत गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, जिला छात्रा प्रमुख प्रिया कौर, अंजलि पाण्डेय, भाजयुमो जिला मंत्री आशीष अग्रहरि , अमित सिंह, आकाश मौर्या इत्यादि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद मिश्र ने किया /
*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एकदिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
---Advertisement---

