सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज नगर में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा प्रस्तावित आनंद सबके लिए कार्यक्रम के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा सोमवार को बूड़हर गांव में स्थित दो प्राथमिक विद्यालयों में छोटे बच्चों को मिठाई एवं पटाखे का वितरण किया गया।शाखा उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया की ये कार्यक्रम मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।दिवाली जैसे त्योहार पे सब के घरों में
खुशियां हो ये सोच के ये कार्यक्रम किया जाता है।शाखा सचिव शिखर केडिया ने बताया की बूड़हर में दो विद्यालयों में कुल 100 बच्चो को मिठाई एवं पटाखे देकर ये कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया,कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल,विकास चौधरी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने प्राथमिक विद्यालयों में छोटे बच्चों में वितरित किया मिठाई एवं पटाखे
---Advertisement---

