सड़क दुर्घटना में दो वाइक सवारों की मौत।

By:

On: Monday, November 1, 2021 3:33 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:करमा थाना के समीप टिकुरिया पेट्रोल पंप के पास बीति रात लगभग नौ बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो वाइक सवारों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार वाइक सवार महेंद्र पाल (28)वर्ष पुत्र रामभरोस निवासी गिरिया टोला मठहवा, थाना रामपुर बरकोनिया व शिवम(20)वर्ष पुत्र शिवचरण निवासी पड़री कला थाना पन्नूगंज किसी कार्यवश कही जा रहे थे।जैसे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए।जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया।उधर मौत की खबर मिलते ही कुहराम मच गया।पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment