जिला अभिहित अधिकारी ने लिए कच्ची घानी व राइस ब्रान ऑयल के नमूने

By:

On: Monday, November 1, 2021 3:14 PM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र| मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की चार सदस्यीय टीम ने दुद्धी क़स्बे में छापा मारा ,इस दौरान एक फर्म से कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल व राइस ब्रान ऑयल का नमूना लिया| खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की एकाएक क़स्बे में टीम धमकने से क़स्बे में हड़कंप मच गया| कई दुकानदार व स्टॉकिस्ट फरार हो गए।।
जिला अभिहित अधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाजार में बिक रहे सरसों तेल व राइस ब्रान ऑयल की जांच की जा रही है इसी क्रम में आज दुर्गा एजेंसी के गोदाम से भारी मात्रा में स्टॉक किये गए दो तेलों का नमूना लिया गया है| उन्होंने बताया कि भोली ब्रांड के कच्ची घानी मस्टर्ड ऑयल व महाराजा एक्टिव राइस ब्रान ऑयल का नमूना लिया गया है ,दोनों लिए गए नमूनों को आगरा प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा| मिलावटी तेल पाए जाने पर फर्म संचालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी| इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक दुबे ,क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सोनकर मौजूद रहें| जिलाभिहित अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के क्रम जारी है | बता दे कि खाद्य सुरक्षा विभाग की जिला स्तरीय टीम की धमकने की सूचना मिलते ही ,एजेंसी संचालक सहित किराना व्यवसायी धड़ाधड़ शटर गिराकर फरार हो गए|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment