बावली में डूबने से महिला की मौत , परिजनों में मचा कोहराम

By:

On: Thursday, October 28, 2021 4:04 AM

---Advertisement---

( सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कादल में :00 बजे अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित बावली में शौच के बाद पहुंची वृद्ध महिला की पैर फिसल जाने से बावली डूब कर मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरी देवी पत्नी मंगरु गोड़ उम्र 65 वर्ष की घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित बावली में शौच के बाद गई थी जहां पैर फिसल जाने से मौत हो गई | बावली से कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चों ने वृद्ध महिला को बावली में उपलाया हुआ देखा तो शोर मचाया और लोगों को बताया | सूचना मिलने पर आसपास के लोग और परिजन जब बावली के पास पहुंचे तो देखा कि महिला का शव पानी में उपलाया हुआ है | इसकी सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से स्थानीय कोतवाली दुद्धी को दिया | मौके पर पहुंचे कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा करके पी.एम.हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी भेज दिया |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment