आगामी पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की हुई बैठक

By:

On: Thursday, October 28, 2021 1:08 AM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)।आगामी दीपावली पर्व व छठ पर्व के मद्देनजर स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कराई गई जिसमे क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि पर्व को पर्व की तरह ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाए किसी तरह की भगदड़ ना हो वही उन्होंने कहा कि बाजार में पटाखे की बिक्री नही की जायेगी अगर कोई भी दुकानदार बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ करवाई की जायेगी वही जुआडियो को भी जुआ नही खेलने की हिदायत दी साथ ही उन्होंने छठ पूजा को लेकर भी वार्ता किए जिसमे पहले उन्होंने किसी भी तरह की होने वाली समस्याओं को बेझिझक रखनें को कहा जिसमे लोगो द्वारा छोटी मोटी समस्याएं रखी प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस हर जगहों पर चक्रमण करती रहेगी और अराजक तत्वों के द्वारा अगर किसी तरह की पर्व के दौरान भगदड़ करने की कोशिश की गई तो उन्हे किसी भी हाल में बक्सा नही जाएगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान कोन संतोष पासवान,राजू समाजसेवी,संतोष,अजय, रामकिशोर समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment