दुद्धी की कबाड़ के दुकानों में रेलवे के बेशकीमती इलेक्ट्रिक तार को चोरी करने के मामले में तीन व्यक्तियों को आरपीएफ पुलिस ने उठाया
रामनगर स्थित पुल के पास कबाड़ दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को दुकान से उठाया,
कबाड़ की दुकान से आमजन का जीना हुआ बेहाल नहर व बैठने वाले पुलिया पर अवैध कब्जा कर रहे कबाड़ी
दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी के रामनगर रोड स्थित एक कबाड़ दुकान पर आरपीएफ चोपन की टीम ने छापा मारा ,दोपहर बाद एकाएक आरपीएफ की टीम धमकने से कबाड़ दुकान में हड़कंप मच गया ,आरपीएफ की टीम ने दुकान को खंगाला और वहां कार्यरत एक स्टाफ़ के निशानदेही पर कृषि मंडी के समीप संचालित एक कबाड़ दुकान से 2 किग्रा रेलवे का केबिल बरामद किया | वहां दुकान स्वामी से पूछताछ की और निशानदेही पर एक अन्य शख्स से भी आरपीएफ की टीम ने पूछताछ की और तीनों को हिरासत में लेकर चोपन लौट गई | टीम को नेतृत्व कर रहे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि चोरी हुए रेलवे केबिल की जांच में आरपीएफ की टीम ने रामनगर रोड स्थित दो कबाड़ के दुकानों पर छापा मारा है वहीं एक दुकान से 2 किलो रेलवे का जला हुआ केबिल बरामद हुआ है| कृषि मंडी के समीप स्थित कबाड़ दुकान के स्वामी सहित तीन लोगों हिरासत में लिया गया है ,जिनसे पूछताछ की जाएगी ,जिससे और खुलासा हो सके उन्होंने बताया कि आरपीएफ की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है|
बता दे कि कबाड़ दुकानों में आरपीएफ की टीम के एकाएक धमकने से हड़कंप मच गया अन्य कबाड़ी अपना दुकान बंद कर फरार हो गए और सकते में आ गए| उन्होंने बताया कि छापेमारी का क्रम अन्य दुकानों में भी जारी रहेगी| और रेलवे संपति बरामद होने पर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी| उधर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि दुद्धी में पहले एक कबाड़ की दुकान थी आज तीन कबाड़ की दुकान हो गई है जरूर बड़े पैमाने पर अवैध कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर आज रेलवे पुलिस के द्वारा छापेमारी कर माल सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है

