अजीरेश्वर धाम मंदिर जरहा में 3 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए सम्पर्क सूत्र

By:

On: Saturday, October 23, 2021 9:32 AM

---Advertisement---

बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र , अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में नव निर्मित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में भगवान श्रीराधा कृष्ण के मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर 27 जनवरी से विख्यात कथा वाचक साध्वी प्राची जी के कथा का भब्य आयोजन किया गया है। नौ दिन तक चलने वाले वृहद कार्यक्रम में 3 फरवरी 2022 को विशाल भंडारे का आयोजन और उसी दिन अजीरेश्वर धाम जनसेवा ट्रस्ट द्वारा 11 वर कन्या जोड़ें के सामूहिक विवाह का आयोजन भी सम्पन्न किया जाएगा । इसबाबत ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं न्यास कर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि इच्छुक वर कन्या पक्ष के लोग अभी से निम्नलिखित नम्बर पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विवाह की सम्पूर्ण ब्यवस्था ट्रस्ट की तरफ से आयोजित की जाएगी और विवाह उपरांत सभी जोड़े को उपहार तथा विवाह का प्रमाण– पत्र भी दिया जाएगा। कृपया रजिस्ट्रेशन के लिये मोबाइल नम्बर 9005839648 ,9794950773, 7080795864 पर सम्पर्क कर तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने का सुनहरा अवसर।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment