दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Saturday, October 23, 2021 2:14 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जंगल में बकरी चराते समय एक महिला के साथ बीते 19 अक्टूबर को एक युवक द्वारा जबरन दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई थी। इस मामले में आरोपित के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को क्राइम इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ आरोपित भरत को गिरफ्तार कर लिया।
दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपित भरत निवासी घुवास के खिलाफ बुधवार की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम और सख्त हो गई। क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में क्राइम इंस्पेक्टर रामसहाय यादव, कांस्टेबल दीपक कुमार, अखिलेश्वर गुप्ता ने आरोपित भरत पुत्र लालता बैसवार निवासी घुवास को घुवास प्राइमरी विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment