चमक तुझसे पाते हैं सब पाने वाले मेरा

By:

On: Friday, October 22, 2021 1:38 AM

---Advertisement---

दुद्धी।विगत बुधवार को कस्बे के वार्ड नं 11 में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का शानदार प्रोग्राम अमन मुस्लेमीन कमेटी के सदर जनाब कल्लन खान की सरपरस्ती में सम्पन्न हुई।प्रोग्राम में आए हुए मेहमानों ने एक से बढ़कर एक तकरीर पढ़ी।हुजूर नसीरे मिल्लत ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी के जलसे में बेदारी पैदा होती हैं।बेहतर से बेहतर तरीके से जश्न मनाने की तौफीक लोगो के दिलों में पैदा हो।हम सबकी दीनी जरूरत को नबी के सदके में परवान चढ़ा।मौलाना गुलाम सरवर ने तकरीर पढ़ते हुए कहा कि चमक तुझसे पाते हैं सब पाने वाले,मेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले– जैसी नाथ पढ़कर सुनाया।
कारी अलीमुद्दीन ने कहा कि अरब में चांद निकला, चांदनी फैली जमाने मे।उसी तरह मौलाना नजीरुल कादरी ने कहा कि दरूद शरीफ इंसानों का बड़ा हदिया है।फ़रिस्तो का दरूद अलग है।बन्दों का दरूद अलग है।अल्लाह त आला का दरूद अलग है।दरूद शरीफ को बरकन के बारे में नफसील से बयां किया।मुफ़्ती महमूद बरकाती ने कहा कि मुसलमानों के दिलों में नबी की मोहब्बत बैठाई जाए।हम अपने सारे फर्ज को तब ही पूरा कर पाएंगे जब नबी की मोहब्बत दिल मे बसाएंगे
इस कार्यक्रम में फैजाने रजा कमेटी के नौजवानों ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया।मंच का संचालन हाफिज रजाउल मुस्तफा ने किया।रियाजुद्दीन ने कहा कि यूं तो आए लाखों पैगम्बर,उनके जैसा कोई नही ।सोराए कराम कारी उस्मान ने कहा कि बनके आलम में वो जीशान आ गए।सारे नबियों के वो सुल्तान आ गए।

इस मौके पर हाजी फैजुलाह, मौलाना मसूद,जौहर खलीफा, आसिफ खान,शब्बीर,हाफिज सईद अनवर,जहांगीर, रियाजुद्दीन, समिमुल कादरी,यूनुस खान,इस्लाम हुदा,लाडले खान,कलाम सहित अन्य मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment