मारवाड़ी युवा मंच ने कार बिन का वितरण कर दिया स्वच्छता का संदेश

By:

On: Wednesday, October 20, 2021 3:52 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा अक्टूबर माह को स्वच्छता अभियान माह घोषित किया गया जिसके अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा द्वारा आज दी० 20/10/21,दिन बुधवार को नगर में स्थित स्वर्ण जयंती चौक(बढ़ौली चौराहा) पे सुबह 10 बजे से कार बिन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० श्री भूपेश चौबे जी(सदर विधायक,सोनभद्र) उपस्थित रहे। मा० विधायक जी ने मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की और वहां उपस्थित सभी लोगो का उद्बोधन किया।कार्यक्रम का शुभ आरंभ करते हुए मा० विधायक जी ने राह चलती गाड़ियों में कार बिन वितरण किया।कार्यक्रम में 300 कार बिन का वितरण किया गया और राह चलते लोगो को अपने आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया की देश को स्वच्छ रखने में सबका योगदान बहुत जरूरी है।शाखा सचिव शिखर केडिया ने सभी से अपील की कि गाड़ी में चलते हुए जो भी कचरा हो उसे बाहर सड़क पे ना फेके और कार बिन में डाले।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विमल अग्रवाल जी, निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया,संस्थापक अध्यक्ष रवि सर्राफ,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खैतान,राकेश जालान,रमेश गोयल,विवेक परशुरामपुरिया,मनोज परशुरपुरिया,मोंटी थर्ड,हिमांशु केजरीवाल,तरुण केडिया आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment