बंग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर फूंका आतंकवाद का पुतला, सौंपा ज्ञापन

By:

On: Wednesday, October 20, 2021 2:39 PM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र।पड़ोसी मुल्क बंग्ला देश में हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार व हिंदुओ के धार्मिक स्थल व पूजा पंडालों पर तोड़ फोड़ से आक्रोशित विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे विहिप के नगर अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में क़स्बे के संकट मोचन मंदिर परिसर से जुलूस निकाला और पूरा क़स्बा घूम कर विरोध जताया और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।तहसील तिराहा पहुँच कर आतंकवाद का पुतला फूंका और बंग्लादेश सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की मांग की। साथ ही भारत सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने के लिए वहां के सरकार पर दबाव बनाए जाने की मांग की।महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक पीयूष कुमार,आलोक जायसवाल,विकास जौहरी,सोनू जायसवाल,संदीप गुप्ता,विकास अग्रहरि,आमेश सिंह,मोहित जायसवाल,अमृत सिंह,विद्याशरण अग्रहरि,ऋषभ मिश्रा,कल्याण मिश्र सहित म्योरपुर प्रखंड अध्यक्ष अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment