दुद्धी/ सोनभद्र| बीती रात्रि 12 बजे अवैध बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रकों को अमवार चौकी इंचार्ज गस्त के दौरान पकड़ लिया , दोनों ट्रकों को कब्जे में लेते हुए अमवार चौकी खड़ा करा दिया | सुबह कानूनी कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना खनन व परिवहन विभाग को दे दी है| चौकी इंचार्ज विमिलेश सिंह ने बताया कि दोनों ट्रकों को कोरची में दबोचा था , वहीं पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है जब छत्तीसगढ़ के तहसीलदार पर हमले के बाद सीमावर्ती दोनों बालू की साइटे बन्द है तो यह बालू भरे ट्रक कहा से आ रहे है जो चोरी चुपे कोरची की तरफ से आ रहे हैं|
अवैध बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रकों को पकड़ा, सीज
---Advertisement---

