KONE::पुलिस ने झारखण्ड बार्डर से सटे जंगलों में की सघन काम्बिंग

By:

On: Wednesday, July 8, 2020 4:07 PM

---Advertisement---

KONE::पुलिस ने झारखण्ड बार्डर से सटे जंगलों में की सघन काम्बिंग

कोन(ब्यूरो चीफ,,जयदीप गुप्ता)।झारखण्ड बॉर्डर से सटे कोन थाना क्षेत्र के नकतवार,चांचीकला व् बागेसोति के जंगलों में पुलिस ने बुधवार को सघन काम्बिंग की जिसमे एडिशनल एस पी ओ पी सिंह की अगुवाई में क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा, कोन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सहित कई थाना प्रभारी और भारी संख्या में पीएसी व् सी आर पी एफ़ के जवान मौजूद रहे।

झारखण्ड बार्डर से सटे कोन थाना क्षेत्र के नक्तवार,बोदार,बागेसोति के जंगलों में सघन काम्बिंग करते हुए वहां की परिस्थितियों से रुबरु हुए वही स्थानीय ग्रामीणों को भयमुक्त रहने को कहा जंगलों में मिले चरवाहों और ग्रामीणों से पुलिस ने कहा कि किसी तरह की नक्सली गतिविधि होने की सूचना तत्काल ही नजदीकी पुलिस चौकी या थाने को दे, उन्होंने कहा कि

पुलिस आपके सहयोग में हमेशा ही आपके साथ है आपको किसी से डरने की किसी तरह की कोई जरूरत नही है।कोई भी व्यक्ति द्वारा किसी तरह की गलत अफवाह फैलाई जाती है तो उस पर विश्वास न करें बल्कि पुलिस को तत्काल ही सुचना दें किसी भी हाल में इस तरह के लोगो को बख्शा नही जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now