बरसात में भरे पानी के समस्या के समाधान करने की ग्रामीणों ने लगाई गुहार

By:

On: Wednesday, July 8, 2020 4:01 PM

---Advertisement---

बरसात में भरे पानी के समस्या के समाधान करने की ग्रामीणों ने लगाई गुहार

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव के सुरेश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम जैनेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर उनके मोहल्ले में बरसात में भरे पानी के समस्या के समाधान करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि खुटहा में बुढ़िया का नारा मोहल्ले में उन लोगों का घर है।इस समय मोहल्ले में बरसात का पानी जमा हो गया है।मोहल्ले में तीन तरफ सड़क है। जहां हमेशा पानी जमा रहने से उनके घर कभी भी धराशायी हो सकते हैं।मोहल्ले में एक स्कूल भी चलता है।इन घरों में पानी भर जाता है लेकिन मोहल्ले में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नही है, जिससे वहां बरसात में पानी भर जाता है और उन्हें अपने ही घर में डर के साये मे रहना पड़ता है।ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी के लिए यदि एक पाइप लगा दी जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।एसडीएम ने ग्रामीणों को यथाशीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।इस मौके पर तेजबहादुर पटेल, वकील अहमद,भोलई कोल, प्यारे आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now